Acupressure kya hota hai । एक्युप्रेशर का अर्थ व स्वरूप

Acupressure: प्राचीन काल से ही हमारे देश मे एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर पद्धति का उपयोग अच्छा स्वास्थ्य हेतु किसी न किसी रूप में सदियों से होता रहा है ऋषिमुनियों द्वारा शरीर के विभिन्न बिंदुओं पर दबाव देकर अथवा मालिश द्वारा उपचार किया जाता रहा है। इन बिंदुओं का उल्लेख हमारे प्राचीन ग्रँथ आयुर्वेद में मर्म के रूप में हुआ है।

कालांतर में सूची भेदन के द्वारा भी उपचार होता रहा, बाद में यह में यह पद्धति बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा श्री लंका,चीन व जापान ले जायी गई और इसका सम्पूर्ण एवं सम्यक विकास चीन में हुआ । आज के समय विभिन्न देशों में अलग अलग नामो से जाना गया जैसे अमेरिका में रिफ्लेक्सोलॉजी, कोरिया और रूस में सुजोक एक्यूपंचर, जापान में शियात्सु, चीन में एक्युपंचर, जर्मनी में इलेक्ट्रो एक्युपंचर आदि नामों से

ये भी पढ़ें :-श्वास लेने में परेशानी के कारण / इलाज

What is acupressure and its benefits?

एक्युपंचर दो शब्दों के मेल से बना है जैसे एक्यु- सूची व पंचर- भेदन। शरीर पर स्थित अनेकों बिंदुओं पर सूची भेदन (नीडल) द्वारा स्वास्थ्य ठीक करने के लिये किया जाता है।

इन बिंदुओं पर  अंगुलियों का प्रयोग करके पंचर वाले स्थान पर दबाव देना एक्यूप्रेशर कहलाता है और इन्ही बिंदुओं पर केवल रंगों का प्रयोग करके उपचार करना रंग चिकित्सा कहलाता है। पुराने समय मे ही हमारे ऋषि मुनियों को रंगों के उपयोग का सम्पूर्ण ज्ञान था। होली के त्यौहार पर प्राकृतिक रंग पीला, लाल, हरा, अबीर(गुलाल) जैसे रंगों से सारे शरीर पर लगा दिया जाता था, जिसका प्रभाव हमारे शरीर के इम्युनिटी पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें:-श्वास लेने में परेशानी का इलाज व कारण

पुरानी भारतीय परंपराओं में विवाहित महिलाए माथे पर दोनों आइब्रो के बीच बिंदी लगाती है। लाल रंग जो शरीर मे रक्त संचार में वृद्धि करता है। वैज्ञानिक द्रष्टि से ये स्थान पिट्यूटरी ग्लैण्ड से सम्बंधित है, जिससे औरतों में कमयीनता ( आकर्षक, मनोहर, सुंदर) बनी रहती है। इसके विपरीत विधवा औरत को उस स्थान पर चंदन लेप की सलाह हमारे पूर्वज ने दी है, जिससे काम के भाव का शमन हो सके।

इस प्रकार रंगों का प्रयोग हमारे पूर्वज पुराने समय से किसी न किसी रूप में शरीर साधना के लिये करते रहे है,लेकिन आज फिर से बढ़ती हुई बीमारियों के दुष्चक्र ने अनेक वैकल्पिक उपचार पद्धति को जन्म दिया, जिसमें से रंगों द्वारा एक्यूप्रेशर उपचार अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। शरीर मे विभिन्न बिंदुओं पर जो बायो ऊर्जा है जब असन्तुलन हो जाता है तो एक्यूप्रेशर से उस ऊर्जा का संतुलन करके हम स्वास्थ्य को ठीक रख सकते है।

Acupressure benefits

Acupressure के लाभ :- 

Acupressure के महत्वपूर्ण लाभ निम्न प्रकार से हैं –

  • यह एक सहज, सरल एवं प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान है।
  • एक्युप्रेशर से हमें तुरंत लाभ मिलता है।
  • यह पीड़ा रहित तथा सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है।
  • बिना दवाई की कम खर्चीली चिकित्सा है।
  • इससे हर प्रकार के रोगों की चिकित्सा संभव है।
  • इसमें समय, श्रम व धन की बचत होती है।
  • एक्युप्रेशर द्वारा हम खुद की चिकित्सा कर सकते है।
  • शरीर में आवश्यक तत्वों का प्रसार कर मांसपेशियों के तंतुओं में स्फूर्ति तथा त्वचा में चमक पैदा करती है।
  • शरीर के सम्पूर्ण तंत्र सुचारू रूप से कार्य करते है।
  • शारीरिक व मानसिक प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है।
  • यह चिकित्सा सर्वसुलभ एवं प्रतिप्रभाव से मुक्त है।
  • इसके परिणाम तुरंत ही प्राप्त होते है।
  • इसमें किसी योग्यता की आवश्कता नहीं होती है।

Leave a Reply